मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों के विकास में बाधक आर के सक्सेना
रिछा के मिशन ग्लोबल एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित। आर के सक्सेना ने मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को बच्चों के विकास में बाधक बताया।
मिशन ग्लोबल एकेडमी में सम्मान समारोह आयोजित
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
आर के सक्सेना ने मोबाइल उपयोग पर जताई चिंता
माताओं की भूमिका को बताया सबसे महत्वपूर्ण
जन माध्यम
रिछा। बरेली। बदलते दौर में जहां बच्चों के हाथों में किताबों की जगह मोबाइल नजर आने लगे हैं, वहीं इसी बदलती तस्वीर को लेकर रिछा में एक मंच से गंभीर चेतावनी दी गई।
मंगलवार को मिशन ग्लोबल एकेडमी सिंधौरा रिछा में अपग्रेडेशन और फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और शिक्षा के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत रिछा की चेयरमैन कैसर जहां और विद्यालय के संरक्षक आर के सक्सेना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और स्वागत नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।
कक्षा एनसी ए में आर्यन प्रथम, अश्वनी द्वितीय और अयांश पांडे तृतीय रहे। एनसी बी में कायनात प्रथम, नैतिक द्वितीय और अब्दुल्ला तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी ए में रोहन और मीत प्रथम, फातिमा द्वितीय तथा प्रतीक्षा तृतीय रहीं। कक्षा पांच में काव्यांजलि प्रथम, अंश द्वितीय और प्रभाकर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठ में साधना प्रथम, नवजीत द्वितीय और फाबिया वाहिदी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर आर के सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के विकास में बाधा बनता जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मोबाइल के उपयोग पर नियंत्रण रखें।
उन्होंने विशेष रूप से माताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों के भविष्य के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी को समझें। उनके अनुसार, बच्चों की दिशा तय करने में माताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
विद्यालय के प्रबंधक जितिन सक्सेना ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बी के कश्यप, निदेशक अमित देओल, उपप्रधानाचार्य मोबिन मलिक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।