जीएलबी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
रिठौरा स्थित जीएलबी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
➡️ जीएलबी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव आयोजित
➡️ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत
➡️ बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
➡️ मुख्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान
➡️ अभिभावकों के लिए प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता
➡️ ग्रुप डांस प्रतियोगिता में छात्रों को पुरस्कार
➡️ 20 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान
➡️ बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य मौजूद
जन माध्यम।
हसीन दानिश। रिठौरा (बरेली)।
रिठौरा कस्बे स्थित जी एल बी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप एवं मनोहर लाल पटेल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने नृत्य, गीत और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान अभिभावकों के लिए प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में ‘खली बली हो गया है दिल’ गीत पर आधारित नृत्य को प्रथम पुरस्कार तथा भगत सिंह थीम पर आधारित प्रस्तुति को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन वरिष्ठ शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंक मल्होत्रा ने की, जबकि संचालन अरुण कुमार टंडन ने किया।
इस अवसर पर सभासद मोनिका अग्रवाल, दिनेश भास्कर, मनोज कश्यप, जाकिर हुसैन, रविंद्र कश्यप, सुमित गुप्ता, सचिन मिश्रा, बृजेश आर्य, कमलेश गंगवार, शहादत हुसैन बंटी, मोहम्मद कलीम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे।