शाही में प्रेमिका को जबरदस्ती छीनने पर प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

शाही (बरेली) में प्रेमिका को जबरदस्ती छीनने के बाद युवक ने गला और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में सक्रिय है।

शाही में प्रेमिका को जबरदस्ती छीनने पर प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश
HIGHLIGHTS:

➡️ शाही में प्रेमिका को जबरदस्ती छीनने की घटना
➡️ युवक ने गला और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया
➡️ हालत गंभीर, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया
➡️ पुलिस मामले की गहन जांच में सक्रिय

दीनानाथ कश्यप । जन माध्यम

शाही (बरेली)। थाना शाही क्षेत्र में मंगलवार को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जबरदस्ती प्रेमी से छीनने के बाद गला और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, युवक का क्षेत्र की एक विवाहिता महिला के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दस दिन पहले दोनों लोग फरार हो गए थे, जिसके बाद महिला के पिता ने शाही थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि महिला पड़ोस के एक गांव की रहने वाली है और उसकी शादी से पहले से ही युवक के साथ संबंध थे।

मंगलवार को महिला अपने प्रेमी के साथ कहीं जा रही थी, तभी रास्ते में महिला के मायके और ससुराल पक्ष ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान हाथापाई हुई और महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया। इस आवेश में युवक ने अपने गले और हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने खून से लथपथ फोटो (डीपी) भी वायरल कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेमिका ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे जबरदस्ती मार-पीट कर वाहन में डालकर ले गए। घटना के बाद शाही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और युवक तथा महिला के संबंध में गहन जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।