ब्रेन हेमरेज होने पर स्वरा भास्कर के ससुर अस्पताल में भर्ती
स्वरा भास्कर के ससुर जिरार अहमद को ब्रेन हेमरेज के बाद बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफल सर्जरी के बाद हालत बेहतर है। स्वरा ने दुआ की अपील की।
➡️ स्वरा भास्कर के ससुर जिरार अहमद को अचानक ब्रेन हेमरेज
➡️ बरेली अस्पताल में भर्ती कर ICU में शिफ्ट
➡️ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफल सर्जरी की
➡️ हालत पहले से बेहतर, लगातार मॉनिटरिंग जारी
➡️ स्वरा ने सोशल मीडिया पर दुआ की अपील की
➡️ फहद अहमद लगातार डॉक्टरों के संपर्क में
स्वरा ने पोस्ट कर ससुर की सेहत के लिए कि दुआ की अपील
मुमताज़ अली/ जन माध्यम
बहेड़ी,बरेली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के ससुर और बहेड़ी निवासी जिरार अहमद को अचानक ब्रेन हेमरेज की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के न्यूरो विभाग ने उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट किया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कई घंटे चली जटिल सर्जरी की, जो सफल रही। डॉक्टरों के अनुसार जिरार अहमद की हालत पहले से बेहतर है।
जिरार अहमद बहेड़ी में रहते हैं और उनकी यहां अच्छी पहचान है। उनके बेटे फहद अहमद, जो सामाजिक कार्यों और राजनीति से जुड़े हैं, वर्तमान में अपनी पत्नी स्वरा भास्कर के साथ मुंबई में रहते हैं। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर वे लगातार अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
इस बीच स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर अपने ससुर की सेहत को लेकर जानकारी साझा की है। स्वरा ने पोस्ट में लिखा कि उनका परिवार इस समय कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने फैंस, शुभचिंतकों और परिचितों से अपील की है कि वे उनके ससुर के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करें। उनकी इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जिरार अहमद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
फिलहाल जिरार अहमद की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी सेहत में सुधार होगा।