केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में दिलाई शपथ
1. सड़कों का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए: जितिन प्रसाद
बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत 53 मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में पीडब्लूडी के एक्सईएन को मंच पर बुलाकर शपथ दिलाई। इस शपथ में उन्होंने कहा कि बहेड़ी क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की निर्माण सामग्री से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को निर्देश दिए कि शिलान्यास हुई सड़कों का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न हो कि उनके जाते ही काम में देरी हो। एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि सभी मार्गों का निर्माण दो से चार दिन के अंदर शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने जोर दिया कि सभी मार्ग साफ-सुथरे और उच्च गुणवत्ता के बने। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सड़कों के लोकार्पण करने के लिए पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र प्रसाद को राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद ने बहेड़ी में होने वाली बिजली की समस्याओं से अवगत कराया बहेड़ी पर जो 1500 किलो वाट का बिजली का लोड देहात क्षेत्र का डाल रखा है वह लोड केसर फीडर पर डाला जाना चाहिए मात्र 70 मीटर केबल के न बदलने के कारण उक्त लोड बहेड़ी शहर पर है जिसका खामियाजा गर्मी में बहेड़ी की जनता को भरना पड़ेगा इसको लेकर माननीय मंत्री ने तत्काल इस केवल को बदलने के लिए आदेश अधिशासी अभियंता बहेड़ी की दिए।
कार्यक्रम में सभासद पति राकेश मिश्रा ने नगर के पानी की निकासी बंद करने की शिकायत की, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभासद दिनकर गुप्ता ने बहेड़ी रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक रेलवे ट्रेन चलवाने के लिए ज्ञापन दिया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री रामलीला परिसर स्थित दुर्गामंदिर के पुजारी के भाई के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।