उत्तरायणी जन कल्याण समिति के 30वें मेले का भव्य समापन
उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली का 30वां मेला भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ, हवन-पूजन के बाद बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
➡️ 30वां उत्तरायणी मेला संपन्न
➡️ हवन-पूजन किया गया
➡️ बच्चों को पुरस्कार और सम्मान
➡️ लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य
हसीन दानिश / जनमाध्यम
बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति, बरेली द्वारा आयोजित 30वां उत्तरायणी मेला अपने भव्य और सफल समापन के साथ संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन मेला ग्राउंड में पंडित रमेश जोशी के नेतृत्व में विधिवत हवन-पूजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमित पंत, महामंत्री मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट सहित रमेश शर्मा, विनोद जोशी, मुकुल भट्ट, पूरण दानू, चंद्रप्रकाश जोशी, रामेश्वर पांडेय, प्रकाश जोशी, जीत सिंह बोहरा, जगदीश आर्य, पुष्पा पांडेय, उमा बिष्ट, श्रुति जोशी, कमला पांडेय आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हवन-पूजन के उपरांत लोकल टीमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैप्टन शेर सिंह, जगदीश सती, तारा जोशी, कैलाश उपाध्याय, दिनेश पांडेय, उमेश बिनवाल, प्रकाश जोशी, घनश्याम ग्वाल, प्रभात गैरोला एवं एन.डी. पांडेय का विशेष सहयोग रहा।
तीन दिवसीय यह सांस्कृतिक महोत्सव 13 से 15 जनवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड की लोक-संस्कृति, पारंपरिक नृत्य-संगीत, रीति-रिवाज और पर्वतीय उत्पादों की भव्य झलक देखने को मिली। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेला प्रवासी उत्तराखंडवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने और सांस्कृतिक एकता व सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बना है।
30 वर्षों की इस गौरवशाली परंपरा की सफलता पर समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा भविष्य में मेले को और अधिक भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया।