दिव्यांग को ट्राइसाइकिल देकर प्रशासन ने दी त्वरित राहत
बहेड़ी में जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराकर प्रशासन ने त्वरित राहत दी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तुरंत लिया संज्ञान
जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली मदद
प्रार्थना पत्र पर तुरंत लिया गया संज्ञान
ट्राइसाइकिल देकर दी गई राहत
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना
शाहाबुद्दीन। जन माध्यम
बरेली। जब किसी मजबूर की पुकार पर तुरंत मदद पहुंचती है तो प्रशासन पर भरोसा और भी मजबूत हो जाता है और इंसानियत की मिसाल सामने आती है।
बहेड़ी में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराकर प्रशासन ने त्वरित राहत दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी इशिता किशोर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की।
जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग प्रार्थी गोपाल बहरागी ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उनकी समस्या को देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तत्काल संज्ञान लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए उनकी मांग को पूरा कराया।
ट्राइसाइकिल मिलने के बाद प्रार्थी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह त्वरित कार्रवाई अन्य लोगों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है।
इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रशासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण करना प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को लगातार राहत पहुंचाने के प्रयास जारी रहेंगे।