बरेली में एचआईवी और हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, 12 अक्टूबर तक चलेगा

बरेली जिला अस्पताल में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी को लेकर जागरूकता एवं जांच अभियान शुरू किया गया। अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा और सीएचसी-पीएचसी पर भी जांच व जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

बरेली में एचआईवी और हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, 12 अक्टूबर तक चलेगा
HIGHLIGHTS:

जिला अस्पताल में एचआईवी और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता एवं जांच अभियान शुरू हुआ।

अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।

सीएचसी और पीएचसी पर भी निशुल्क जांच व आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

जन माध्यम
बरेली।
जिला अस्पताल में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी को लेकर सघन जागरूकता एवं जांच अभियान शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान के दौरान लोगों को एचआईवी/एड्स और हेपेटाइटिस-बी व सी के लक्षण, बचाव के उपाय तथा समय पर जांच कराने के महत्व की जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक करने के साथ संदिग्ध मामलों की जांच करेंगी और आवश्यकता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर राखी ने बताया कि जिला चिकित्सालय के साथ सभी सीएचसी और पीएचसी पर एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की जांच निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अभियान में भाग लेकर जांच कराने और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क उपचार का लाभ उठाने की अपील की।