भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर शुरू, पहले दिन 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

बरेली में श्री महावीर निर्वाण समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का उद्घाटन हुआ। 200 से अधिक मरीजों की जांच कर मुफ्त परामर्श दिया गया।

भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर शुरू, पहले दिन 200 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ
HIGHLIGHTS:

श्री महावीर निर्वाण समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य उद्घाटन हुआ।

विधायक ने की सराहना: मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार जैन और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की।

मुफ्त जांच और परामर्श: शिविर में ईसीजी, शुगर, बीपी जैसी कई जांचें पूरी तरह मुफ्त की गईं।

200 से अधिक लाभार्थी: पहले दिन 200 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

अगली तारीख घोषित: समिति ने बताया कि अगला स्वास्थ्य महाशिविर आगामी 28 जून को आयोजित किया जाएगा।

जन माध्यम
बरेली
। जैन समाज की संस्था श्री महावीर निर्वाण समिति की ओर से रविवार को "भगवान पार्श्वनाथ निःशुल्क स्थायी स्वास्थ्य महाशिविर" का भव्य शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी राजेंद्र कुमार जैन और कुसुमलता जैन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पहुंचे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने समिति के इस परोपकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे मानव कल्याण के लिए बड़ी पहल बताया।

शिविर संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन और मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि भगवान महावीर के ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। महाशिविर में हृदय रोग, हड्डी, न्यूरो, त्वचा, दंत, नेत्र और बाल रोग सहित आयुर्वेद व होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर में आए लोगों के लिए ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ऑक्सीजन और पीएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। इसके अलावा पैथोलॉजी जांच और दवाओं पर विशेष रियायत भी दी गई। पहले दिन 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर लाभ उठाया। समिति ने बताया कि इसी श्रृंखला का अगला विशाल शिविर 28 जून को आयोजित किया जाएगा।