जन माध्यम की खबरों का असर: नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, रोहिला हॉस्पिटल सील

जन माध्यम की मुहिम रंग लाई, शाहजहाँपुर रोड स्थित रोहिला हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन-फायर सेफ्टी सील, डिप्टी CMO ने दिया आदेश।

जन माध्यम की खबरों का असर: नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, रोहिला हॉस्पिटल सील
HIGHLIGHTS:

➡️ जन माध्यम की मुहिम का धमाकेदार असर
➡️ रोहिला हॉस्पिटल तत्काल सील
➡️ कोई रजिस्ट्रेशन, फायर सेफ्टी, बायोमेडिकल वेस्ट नियम नहीं
➡️ डिप्टी CMO डॉ अमित कुमार ने मौके पर दिया सील आदेश
➡️ स्टाफ के पास एक भी दस्तावेज नहीं
➡️ अवैध हॉस्पिटलों पर अब सघन अभियान शुरू

हसीन दानिश/ जन माध्यम 
बरेली।
लगातार जन माध्यम में अवैध नर्सिंग होम और हॉस्पिटलों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का असर अब साफ दिखने लगा है। मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने शाहजहांपुर रोड स्थित रोहिला हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल प्रशासन क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर सेफ्टी सहित जरूरी दस्तावेज दिखाने में पूरी तरह असफल रहा। स्टाफ के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।

मौके पर ही डॉ. अमित कुमार ने हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील करने के आदेश दिए। हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर सील लगाई गई और वहां मौजूद स्टाफ को कारण बताओ नोटिस थमाया गया।

डिप्टी सीएमओ ने कहा कि लगातार  अवैध हॉस्पिटलों की सूचना मिल रही थी। अब सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और बिना पंजीकरण-लाइसेंस के चल रहे सभी अस्पताल-नर्सिंग होम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जन माध्यम की मुहिम के चलते पिछले कुछ दिनों में शहर के कई अवैध हॉस्पिटलों पर ताला लग चुका है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।