वन एवं पर्यावरण आयोग में धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान बने जिला सदस्य
वन एवं पर्यावरण आयोग ने बरेली निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान को जिला सदस्य नियुक्त किया। नियुक्ति से समर्थकों में खुशी और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद।
➡️ धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान बने जिला सदस्य
➡️ वन एवं पर्यावरण आयोग ने दी जिम्मेदारी
➡️ नियुक्ति से समर्थकों में खुशी की लहर
सैय्यद शाहाबुद्दीन । जन माध्यम
बरेली। वन एवं पर्यावरण आयोग (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) द्वारा जनपद बरेली निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान को सदस्य, वन एवं पर्यावरण आयोग – जिला बरेली नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर जिले में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
नवनियुक्त सदस्य धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान जोगीठेर, थाना सीबीगंज, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। जैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना सार्वजनिक हुई, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ रवि चौहान सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और पर्यावरण के प्रति उनकी सोच हमेशा सकारात्मक रही है। उनकी नियुक्ति से जिले में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और वन संवर्धन से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त जिला सदस्य अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और बरेली को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रभावी पहल करेंगे।