जालसाजी का भंडाफोड़: फर्जी नम्बर प्लेट लगे ओवरलोड डम्पर को पुलिस ने पकडा

जालसाजी का भंडाफोड़: फर्जी नम्बर प्लेट लगे ओवरलोड डम्पर को पुलिस ने पकडा
जालसाजी कर पकडा डम्पर।

देवरनियां, बरेली। चालान से बचने के चक्कर में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बरेली-नैनीताल हाईवे पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों ने जालसाजी को देवरनियां कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ऐसे ही फर्जी नम्बर प्लेट लगे एक ओवरलोड डम्पर को पुलिस ने पकडा है। पकडे गाए डम्पर को आरटीओ ने सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा बालू खनन के    आधा दर्जन वाहनों को भी पुलिस ने पककर जिला खनन अधिकारी को सूचना दी है। 

कोतवाली देवरनियां के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह कोतवाली गेट पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ ओवरलोड वाहन उत्तराखंड से आ रहे हैं। पुलिस ने कोतवाली पर चेकिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह ने खुद चेकिंग कर उत्तराखंड के बाजपर से आ रहे बजरी से भरे ओवरलोड डम्पर यूपी 25/ जीटी 3330 को रोका।‌ जालसाजी कर डम्पर के आगे  लिखे नम्बर 3330 को काले रंग के टैप से  8330 कर दिया था। ऐसा वाहन पकड़े जाने पर गलत चालान से बचने के लिए किया जाता है। पुलिस भी इस जालसाजी को देखकर हैरान रह गई। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने आरटीओ को सूचना दी। बहेड़ी में मौजूद आरटीओ संजीव जायसवाल, नायब तहसीलदार सौरभ चौधरी के साथ सीओ बहेडी अरुण कुमार भी आ गए। आरटीओ ने पकडे डम्पर को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया।
इसके अलावा पुलिस ने बालू खनन के छह अन्य वाहनों को भी पुलिस ने पकडा है। 

फर्जी नम्बर लगे एक डम्पर को सीज कर बालू खनन के छह वाहनों को पकडा गया है। सभी के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है। बालू खनन पर कार्रवाई जिला खनन अधिकारी करेगें, उन्हें सूचना दे दी गई है।
दिनेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर देवरनियां