बहेड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, खुले में शराब पीने वाले 47 लोग हिरासत में

कार्यभार और ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों का बहेड़ी में धरना।

बहेड़ी पुलिस की सख्त कार्रवाई, खुले में शराब पीने वाले 47 लोग हिरासत में
HIGHLIGHTS:

➡️ बढ़ते कार्यभार और संसाधनों की कमी पर बड़ा विरोध
➡️ ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को अव्यवहारिक बताया
➡️ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
➡️ जल्द समाधान न हुआ तो बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
➡️ कर्मचारी बोले—विकास कार्य बाधित नहीं, लेकिन सम्मान और सुविधाएँ जरूरी

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए चला अभियान तेज

मुम्ताज अली/ जन माध्यम

बहेड़ी, बरेली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज-05 के तहत जनपद बरेली में पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना बहेड़ी पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाते हुए खुले में शराब पीने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव कर माहौल खराब करने वाले 47 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में सुबह से शुरू इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और सड़क किनारे स्थित स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी की। इस दौरान टीम को ऐसे कई असामाजिक तत्व मिले जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर न सिर्फ हंगामा कर रहे थे, बल्कि अश्लील हरकतें कर महिलाओं और बालिकाओं के लिए असुरक्षित स्थिति पैदा कर रहे थे। मौके पर पकड़े गए ऐसे कुल 47 व्यक्तियों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर थाने लाया।
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका को देखते हुए उनके बंधपत्र भरवाए गए और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि उन्होंने दोबारा ऐसी हरकतें कीं तो उन्हें कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    अभियान के दौरान थाना बहेड़ी की मिशन शक्ति टीम के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शेखर खोखर, उपनिरीक्षक अबधेश कुमार, उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, उपनिरीक्षक अंकित बघेल, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल विशेष खोखर और कांस्टेबल गौरव कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे, और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी।