बरेली: हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर सचिव मोहम्मद सलीम के कार्यालय का उद्घाटन; समाज सेवा का लिया संकल्प
बरेली में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर सचिव मोहम्मद सलीम के कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि उमेश कठेरिया (सदस्य, SC/ST आयोग) ने वंचित वर्गों के उत्थान पर जोर दिया।
SC/ST आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया उद्घाटन।
प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम।
वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए मंच की भूमिका को सराहा।
हसीन दानिश। जन माध्यम
बरेली। शहर के पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज को और मजबूती देने के उद्देश्य से हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर सचिव मोहम्मद सलीम के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी और महानगर उपाध्यक्ष राजकिशोर कश्यप मौजूद रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और संगठन के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदुस्तानी पसमांदा मंच समाज के दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। कार्यालय के खुलने से अब स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान और बेहतर ढंग से हो सकेगा। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा के कार्यों को जमीनी स्तर पर ले जाने का आह्वान किया।
उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से मोहम्मद तारिक कुरैशी, मोहम्मद शब्बू, मोहम्मद फुरकान आलम कुरैशी, शोएब, शफातउल्लाह, नूरुद्दीन, साजिद, वसीम, अहमद, अरबाज, समद, सलीम, जुबेर, मोहम्मद रिजवान, चांद मियां, राजू, रामू, सचिन वर्मा, मोहम्मद असलम, यश और छत्रपाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।