Breaking : बरेली में गैस एजेंसी में भीषण धमाके, 400 सिलेंडरों में विस्फोट से दहशत

Breaking : बरेली में गैस एजेंसी में भीषण धमाके, 400 सिलेंडरों में विस्फोट से दहशत
HIGHLIGHTS:

1. गाडी के काबिन में भड़की आग
2. दमकल की कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया

Bareilly: सोमवार दोपहर बरेली के रजऊ परसपुर गांव में महालक्ष्मी गैस एजेंसी में भीषण धमाका हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मात्र तीन मिनट में 400 सिलेंडर फट गए। धमाकों की गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जबकि सिलेंडरों के टुकड़े 500 मीटर तक जा गिरे। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गाडी के काबिन में भड़की आग

गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था। अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई, जिससे एक सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार सिलेंडर फटने लगे और इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही, कोई हताहत नहीं। घटना के वक्त एजेंसी बंद थी जिससे वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। मौके पर केवल चौकीदार, उसकी पत्नी और ट्रक ड्राइवर थे, जिन्होंने समय रहते भागकर जान बचा ली।

जरा देखिये विडियो

दमकल की कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बरेली एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि ट्रक में करीब 350 से 400 सिलेंडर थे, जिसमें से कई में विस्फोट हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।