मीरगंज तहसील का शानदार प्रदर्शन
मीरगंज तहसील ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में शानदार प्रदर्शन किया, 43.03% लक्ष्य हासिल, आयोग ने SDM आलोक कुमार की रणनीति की सराहना की।
➡️ मीरगंज तहसील टॉप परफॉर्मर
➡️ 43.03% लक्ष्य सिर्फ कुछ दिनों में पूरा
➡️ रोज़ाना टारगेट + एरिया-वाइज मॉनिटरिंग
➡️ कमजोर बीएलओ को मिला एक्स्ट्रा सपोर्ट
➡️ कोटेदार-पंचायत सहायक भी मैदान में
➡️ निर्वाचन आयोग ने SDM आलोक कुमार की रणनीति की तारीफ की
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान में मिली बड़ी सराहना आयोग ने जानी कार्यशैली
जन माध्यम
बरेली। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद की मीरगंज तहसील ने अपने कार्यों से उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। नामावलियों के शुद्धिकरण और नए मतदाताओं के पंजीकरण में इस तहसील ने निरंतर बेहतर प्रगति दर्ज की है, जिसकी सराहना स्वयं निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है।निर्वाचन आयोग ने उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी मीरगंज आलोक कुमार से वार्ता कर उनके द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली और रणनीति की विस्तृत जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पहचान निर्धारण प्रपत्रों के वितरण के तुरंत बाद ही उन्हें वापस प्राप्त करने तथा उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्रीय लेखा अधिकारियों को कोटेदारों, पंचायत सहायकों और नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से कार्य हेतु प्रेरित किया गया।उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर क्षेत्रीय लेखा अधिकारियों की पकड़ कमजोर थी, वहाँ ऐसे अतिरिक्त सहयोगियों को लगाया गया जो क्षेत्र से भली-भांति परिचित हैं। इससे न केवल कार्य में तेजी आई, बल्कि शुद्धता और समयबद्धता भी सुनिश्चित हुई।
उपजिलाधिकारी मीरगंज ने बताया कि तहसीलदार मीरगंज, खंड विकास अधिकारी मीरगंज, खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज, नायब तहसीलदार मीरगंज और खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी सहित समस्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से अभी तक 43.03 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
मीरगंज तहसील का यह प्रयास न केवल जिले के लिए एक आदर्श उदाहरण है, बल्कि निर्वाचन प्रणाली की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों के संरक्षण की यह रही।