फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज में मनाया गया योग दिवस

मीरगंज स्थित फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज में मनाया गया योग दिवस
HIGHLIGHTS:

फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित हुआ।

कर्मचारियों, अधिकारियों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

इकाई प्रमुख विजय वीर सिंह ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

कर्ण पाल सिंह/जन माध्यम
मीरगंज।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मीरगंज स्थित फॉरएवर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग शिविर का संचालन योग प्रशिक्षक ओमकार गंगवार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।

इस अवसर पर इकाई प्रमुख विजय वीर सिंह ने कहा कि योग जीवन का आधार है और स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन की ओर से नियमित रूप से योग शिविर आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। योग व्यक्ति को अनुशासित, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अरविंद गंगवार, प्रदीप कुमार, अभिषेक शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, संजय कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, संजय यादव, अरविंद पांडे, आलोक वर्मा, राजू प्रजापति, शिवम सिन्हा, अनुराग तिवारी, उत्कर्ष अवस्थी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।