कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपये की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। अब उन्हें 125 रुपये प्रति कुंतल कमीशन मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों के कमीशन में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की।
अब कोटेदारों को 125 रुपये प्रति कुंतल की दर से कमीशन मिलेगा।
नवाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कोटेदारों ने फैसले का स्वागत किया।
जन माध्यम
बरेली | सैंथल। उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन कोटेदारों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके कमीशन में 35 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। अब कोटेदारों को 125 रुपये प्रति कुंतल की दर से कमीशन मिलेगा। सरकार के इस फैसले को कोटेदारों के लिए राहत और उनके परिश्रम के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
इस निर्णय के उपलक्ष्य में नवाबगंज विधानसभा के तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, एसडीएम नवाबगंज सचिन यादव और आपूर्ति निरीक्षक पंकज समेत क्षेत्र के सैकड़ों कोटेदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीधे प्रसारण के माध्यम से सरकार के निर्णय की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाए जाने पर खुशी जताई और सरकार के फैसले का स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कमीशन में बढ़ोतरी उनके परिश्रम और सेवाभाव का सम्मान है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए सभी कोटेदारों को बधाई दी गई। उपस्थित कोटेदारों ने भी इसे अपने हित में महत्वपूर्ण निर्णय बताया।