स्वाभिमान के प्रतीक को नमन

सैंथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

स्वाभिमान के प्रतीक को नमन
HIGHLIGHTS:

➡️ महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
➡️ सैंथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन
➡️ स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक को नमन
➡️ युवाओं को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने का आह्वान

 सरफराज़ खान / जन माध्यम

सैंथल (बरेली)। भारतीय इतिहास के महान योद्धा, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर सैंथल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट एवं भाजपा युवा नेता विनय चौधरी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की आन-बान-शान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

भाजपा युवा नेता विनय चौधरी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करें और देशहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, सेवाराम मौर्य, हसन मियां, अर्जुन सिंह, मुहद्दिश मेहदी, अजय मौर्य, काशिफ हसन सहित अनेक गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने महाराणा प्रताप के त्याग, शौर्य और स्वाभिमान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।