मीरगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सामान्य तैयारी के संबंध में दिए गए निर्देश

मीरगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत 2025 की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। दावा-आपत्ति प्रक्रिया, पारदर्शी संपादन और सूची की जनता तक पहुंच पर विशेष जोर दिया गया।

मीरगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सामान्य तैयारी के संबंध में दिए गए निर्देश
मीरगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सामान्य तैयारी के संबंध में दिए गए निर्देश
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी
➡️ अनंतिम मतदाता सूची 2025 सभी बूथों और विकासखंड कार्यालयों में प्रकाशित
➡️ दावा प्रपत्र 02, 03 और 04 बीएलओ कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं
➡️ दावा-आपत्ति प्रक्रिया 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक निस्तारित
➡️ सूची का प्रचार-प्रसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से
➡️ बीएलओ एवं पर्यवेक्षक निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपादन करें
➡️ लापरवाही या पक्षपात पर आयोग के अनुसार कार्रवाई

जन माध्यम।

करण पाल सिंह। मीरगंज (बरेली)।
मीरगंज तहसील सभागार में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्वाचन उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची 2025 का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को सभी बूथों पर, विकासखंड कार्यालय में तथा कार्यालय स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्री कार्यालय में किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 की अवधि में उक्त स्थानों पर मतदाता सूची की एक प्रति जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कोई भी आमजन कार्यालय समय में जाकर दावा प्रपत्र 02 के माध्यम से नाम सम्मिलित करने हेतु, दावा प्रपत्र 03 के माध्यम से नाम में संशोधन करने हेतु और प्रपत्र 04 के माध्यम से किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति दर्ज करने हेतु आवेदन कर सकता है। सभी प्रपत्र संबंधित बीएलओ कार्यालय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची का संपादन करें। अनंतिम मतदाता सूची का प्रचार-प्रसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों पर सूचना चस्पा कर, डुग्गी पिटवाकर या ध्वनि विस्तार यंत्र से किया जाएगा।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी प्रकार की पक्षपात या लापरवाही की शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के अनुसार उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में राजस्व निरीक्षक नन्हेंलाल, बीआरसी गिरजा शंकर के साथ सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।