मीरगंज नदी में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव

मीरगंज नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

मीरगंज नदी में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
HIGHLIGHTS:

➡️ गुलड़िया के पास मीरगंज नदी में उतराता मिला युवक का शव
➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
➡️ शव की शिनाख्त के प्रयास जारी, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

जन माध्यम
मीरगंज (बरेली)।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे गुलड़िया के पास बह रही मीरगंज नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

फिलहाल मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।