मीरगंज तहसील परिसर में आन, बान और शान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस पर मीरगंज तहसील परिसर में एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी के वंशज, कर्मचारी और स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया।

मीरगंज तहसील परिसर में आन, बान और शान के साथ फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
HIGHLIGHTS:

➡️ एसडीएम आलोक कुमार सिंह ने तहसील परिसर में किया ध्वजारोहण
➡️ स्वतंत्रता सेनानी के वंशज रमेश चंद्र को किया गया सम्मानित
➡️ स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
➡️ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान

जन माध्यम
मीरगंज (बरेली)।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मीरगंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा प्रातः 8:30 बजे पूरे हर्षोल्लास और गौरव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत समस्त राजस्व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी तथा भारत माता व महापुरुषों के जयघोष लगाए।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी उत्साहित नजर आए। तहसील सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ग्राम अगरास के स्वतंत्रता सेनानी के वंशज रमेश चंद्र को एसडीएम मीरगंज द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र व उपहार स्वरूप कॉपी-पेंसिल प्रदान किए गए। वहीं तहसील में अर्दली के रूप में सेवाएं दे रहे तेजराम मौर्य, विजयपाल, ओमप्रकाश सहित संग्रह अनुसेवकों को भी सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

मतदाता सूची के एसआईआर कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर एवं लेखपाल लोकेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, संजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, राजस्व निरीक्षक नन्हें लाल, गिरिजा शंकर सहित समस्त राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।