सेंथल: मेहदिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स में NEET-IIT कोचिंग और लाइब्रेरी का शुभारंभ, बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर
सेंथल के मेहदिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स में चेयरमैन कंबर एजाज सानू ने NEET-IIT क्लासेस और लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना संस्थान का मुख्य लक्ष्य है।
वर्ष 1985 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय मेहदिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नई पहल।
नगर पंचायत चेयरमैन कंबर एजाज सानू ने किया नई लाइब्रेरी और कोचिंग क्लासेस का उद्घाटन।
सेंथल।बरेली। शिक्षा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय मेहदिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। संस्थान में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर NEET एवं IIT की कोचिंग क्लासेस तथा आधुनिक लाइब्रेरी का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन श्री कंबर एजाज सानू ने रिबन काटकर सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा।
संस्था के एम.डी. रियाज़ अस्करी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर लड़कियों को, एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे घर के पास रहकर ही देश की कठिनतम परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। कार्यक्रम का संचालन स्कूल स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान प्रिंसिपल मुबारक अली, कोऑर्डिनेटर शाकिर अली, जीशान हसन, पी.टी.आई. मारफत हुसैन सहित समस्त स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।