तीन माह से गायब बुजुर्ग का गन्ना के खेत में मिला कंकाल

मीरगंज में 3 महीने से लापता 80 साल के बुजुर्ग इस्लाम खाँ का कंकाल गन्ने के खेत में मिला, कपड़ों से परिवार ने की शिनाख्त।

तीन माह से गायब बुजुर्ग का गन्ना के खेत में मिला कंकाल
HIGHLIGHTS:

➡️ 3 महीने से लापता बुजुर्ग का कंकाल मिला
➡️ गन्ने के खेत में मिली हड्डियाँ
➡️ कपड़ों से परिवार ने की पहचान
➡️ 80 साल का इस्लाम खाँ शीशमखेड़ा
➡️ 25 सितंबर से थे गायब
➡️ फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल

घर वालों ने कपड़ों के द्वारा की पहचान 

कर्ण पाल सिंह/ जन माघ्यम

मीरगंज, बरेली। कोतवाली क्षेत्र का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान नंदगांव को सूचना दी कि किसी का  नर कंकाल गन्ने के खेत में पड़ा है तो वीरेंद्र गंगवार ग्राम प्रधान नंदगांव ने जानकारी ली तो शिशामखेड़ा निवासी जो तीन माह से अपने बुजुर्ग की तलाश कर रहे थे उन्होंने आकर अपने पिता को कपड़ों के द्वारा पहचान की एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का कंकाल छत्रपाल पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी नंदगांव के एक गन्ने के खेत में मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मिली है की बुजुर्ग 25 सितंबर 2025 को घर से गायब हुए थे जिसकी मीरगंज कोतवाली में 27 सितंबर 2025 को गुमशुदगी की  तहरीर थाने में दी थी ।
बताते हैं मृतक कुछ मंदबुद्धि था ठीक तीन माह के बाद आज जैसे ही जानकारी मिली तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान इस्लाम खा पुत्र अयूब खा निवासी शीशम खेड़ा थाना मीरगंज जनपद बरेली के रूप में हुई है घर वालों ने उनकी पोशाक के द्वारा अपने पिता की पहचान की।
 कोतवाली प्रभारी संजय सिंह तोमर ने बताया की मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी जिन्होंने वहां के नमूने लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों की मौजूदगी में पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल किसी के द्वारा कोई भी आपत्ति या मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।