शाही पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दो अपराधियों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया

शाही (बरेली) पुलिस ने गणतंत्र दिवस की संध्या पर दो अपराधियों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

शाही पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दो अपराधियों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया
HIGHLIGHTS:

➡️ गणतंत्र दिवस की संध्या पर दो अपराधि गिरफ्तार
➡️ दोनों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
➡️ अपराधियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया

 दीनानाथ कश्यप । जन माध्यम

शाही (बरेली)। शाही पुलिस ने  गणतंत्र दिवस की संध्या पर  दो अपराधियों को अवैध तमंचे और  कारतूस के साथ  गिरफ्तार किया हैl  कानूनी कारवाई के बाद  दोनो को न्यायालय मे पेश किया गया।  जहाँ से उन्हे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष  राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि  गणतंत्र  दिवस के मद्देनजर शाही पुलिस  शांती व्यवस्था और सुरक्षा  सुनिश्चित करने के लिए सघन  चेकिंग अभियान  चला रही थी। इसका उद्देश  अपराधीयो पर अंकुश लगाना  और जनता को  सुरक्षित महौल  प्रदान करना था।  इसी क्रम में  सोमवार  शाम को  पुलिस टीम  चेकिंग  कर रही थीl  इसी दौरान पुलिस टीम ने थाना शाही दुनका निवासी  निजाकत पुत्र  लियाकत को  गिरफ्तार कर लियाl  तलासी लेने पर  उसके पास से एक अवैध  तमंचा और एक कारतूस  बरामद हुआ l पुलिस ने  दुसरे अपराधी तौफीक अहमद पुत्र अलीअहमद निवासी बसई  थाना शाही  जिल्हा बरेली को  गिरफ्तार किया है। उसके पास से भी एक  अवैध तमनचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में  दोनो अपराधीयो ने बताया  की उन्होने  तमन्चे और कारतूस  रहा चलते  व्यक्तियों से  अपनी सुरक्षा के लिए खरीदे  हैं। पुलिस रिकार्ड खंगालने पर  पता चला  तौफीक अहमद  एक  हिस्टरी सीटर है और  उसके खिलाफ  शाही थाने के  अलावा अन्य कई थानो मे भी    अपराधिक  मामले दर्ज है।
 थानाध्यक्ष  राजेश कुमार भैंसला ने आगे बताया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान  लगातार जारी रहेगाl उन्होने स्पष्ट किया  किसी भी अपराधी को खुले में नहीं छोड़ा जाएगा और जनता को  सुरक्षा  प्रदान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।