मीरगंज फ्लाईओवर पर बाइक हादसा, दो युवक गंभीर

मीरगंज फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। दुष्यंत और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में इलाज चल रहा।

मीरगंज फ्लाईओवर पर बाइक हादसा, दो युवक गंभीर
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज फ्लाईओवर पर बाइक डिवाइडर से टकराई
➡️ दुष्यंत और सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल
➡️ निजी अस्पताल में इलाज जारी
➡️ मार्ग खुला, ट्रैफिक प्रभावित नहीं

करण पाल सिंह/ जन माध्यम

मीरगंज, बरेली। मीरगंज के फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे दो युवक बाइक अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक इतनी जोर से टकराई कि दोनों युवक गाड़ी के साथ कुछ दूरी तक घिसटते चले गए।

सूचना पाकर मीरगंज पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज ले जाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान दुष्यंत, पुत्र रामपाल (22 वर्ष) और सत्येंद्र, पुत्र रमाशंकर (23 वर्ष) के रूप में हुई, दोनों ग्राम सिहारी, जनपद रामपुर के निवासी हैं। उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

मीरगंज थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल मार्ग खुला है और किसी प्रकार का ट्रैफिक जाम नहीं है।