बसपा बरेली मंडल में समीक्षा बैठक संपन्न, मायावती जन्मदिन भव्य रूप से मनाने की तैयारी
बसपा बरेली मंडल की समीक्षा बैठक में 15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने मिशनरी कार्य मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय बनाने पर जोर दिया।
➡️ बरेली मंडल बैठक तुलसी नगर में हुई
➡️ मायावती जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जाएगा
➡️ मिशनरी कार्यों को मजबूत करने पर जोर
➡️ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त
खबर संख्याहेडिंग
सब हेडिंग
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में 15 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा, पदाधिकारियों ने मिशनरी कार्यों को मजबूत करने पर जोर दिया
क्रॉसर
मंडल कार्यालय तुलसी नगर में हुई बैठक में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ के पदाधिकारी शामिल
जन माध्यम | बरेली।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बरेली मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक बुधवार को तुलसी नगर स्थित मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडलों के पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, मुख्य कोऑर्डिनेटर विजय सिंह जाटव, मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, राजवीर सिंह, राजेश सागर, जयपाल सिंह, पंकज कुरील, रामसनेही गौतम सहित पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती के 15 जनवरी को आने वाले जन्मदिन को 'जनकल्याणकारी दिवस' के रूप में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। यह कार्यक्रम बरेली के नेहरू युवा केंद्र में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, मुख्य कोऑर्डिनेटर विजय सिंह जाटव और रणवीर सिंह कश्यप ने गहन समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन-जन तक कार्यक्रम की सूचना पहुंचाएं और इसे सफल बनाएं। साथ ही पार्टी के मिशनरी कार्यों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बरेली जिले की विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए। इनमें आंवला - दीनदयाल एडवोकेट, बिथरी चैनपुर - राजेश सागर एवं पंकज कुरील, फरीदपुर - बहेड़ी - डॉ. जयपाल सिंह, भोजीपुरा - राजवीर सिंह, मीरगंज - ओमकार कातिब, नवाबगंज - अयोध्या प्रसाद गंगवार, कैंट - बी.आर. सागर एवं राजेंद्र कश्यप, शहर विधानसभा - श्याम मूर्ति सिंह और बरेली महानगर - डॉ. हसरत अली शामिल हैं।
बैठक में पदाधिकारियों ने मायावती के पिछले शासनकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की और अति पिछड़े वर्ग के सदस्यों को पार्टी में जोड़ने, तथा सर्वसमाज में भाईचारा स्थापित करने पर जोर दिया। पार्टी ने खुद को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे नंबर की असली अंबेडकरवादी पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया, जो दलित-पिछड़ों के महापुरुषों का सम्मान करती है।