मीरगंज में कोहरे की आड़ में पंचायत सचिवालय में चोरी

मीरगंज के गांव मनकरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय से कोहरे का फायदा उठाकर चोर बैटरी और इनवर्टर चोरी कर ले गए, पुलिस जांच में जुटी है।

मीरगंज में कोहरे की आड़ में पंचायत सचिवालय में चोरी
HIGHLIGHTS:

➡️ घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरी
➡️ ग्राम पंचायत सचिवालय बना निशाना
➡️ बैटरी और इनवर्टर चोरी
➡️ सुबह घटना का चला पता
➡️ ग्राम प्रधान ने दी तहरीर
➡️ पुलिस ने मामला दर्ज किया
➡️ ग्रामीणों में दहशत का माहौल
➡️ रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

जन माध्यम।

करण पाल सिंह। मीरगंज (बरेली)।
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने गांव मनकरा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में सेंधमारी कर बैटरी और इनवर्टर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सचिवालय में हुई चोरी से पंचायत कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान रूबी सक्सेना पत्नी सचिन सक्सेना की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि मीरगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है, लेकिन इस तरह की वारदातों को पूरी तरह रोकना बेहद जरूरी है।