नैनीताल रोड: फास्टैग न होने पर दोगुना शुल्क

नैनीताल रोड पर बिना फास्टैग वाहनों से 23 जनवरी से दोगुना टोल लिया जाएगा। नियम दोहना और मुड़िया टोल प्लाजा पर लागू होगा।

नैनीताल रोड: फास्टैग न होने पर दोगुना शुल्क
HIGHLIGHTS:

➡️ बिना फास्टैग वाहनों से दोगुना टोल वसूली का नियम
➡️ 22 जनवरी से होगा नियम लागू
➡️ दोहना और मुड़िया टोल प्लाजा पर व्यवस्था लागू
➡️ डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए फैसला

मुमताज अली । जन माध्यम

बहेड़ी (बरेली)। नैनीताल रोड हाईवे से बगैर फास्ट टैग के टोल बूथ पर पहुंचने वाले वाहनों को अब एक साइड का दोगुना टोल देना होगा। 23 जनवरी से लागू हो जाएगा नियम। डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने तथा टोल संग्रह प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज एवं प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर यह नियम लागू है। अब इस नियम को उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले बरेली नैनीताल मार्ग स्थित दोहना टोल प्लाजा एवं मुड़िया टोल प्लाजा पर लागू किया जा रहा है। 23 जनवरी से जिन वाहनों पर फासटैग नहीं लगा होगा यह वह क्रियाशील नहीं होगा तो ऐसे वाहनों से दोगुना टोल शुल्क वसूला जाएगा।

दोहना टोल प्लाजा के मैनेजर दीपक पांडे के मुताबिक केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अंतर्गत संबंधित वहां श्रेणी के लिए निर्धारित शुल्क को दोगुना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए इस नियम को लागू किया जा रहा है।