उड़ीसा,दिल्ली गैंग का बरेली में सफाया

ट्रक में भरकर जा रहा था मौत का सौदा,बरेली पुलिस ने बीच रास्ते ही रोक दी तस्करी, उड़ीसा से दिल्ली जा रहा करोड़ों का गांजा,भमोरा पुलिस की घेराबंदी में ध्वस्त हुआ पूरा रैकेट, एसपी अंशिका वर्मा की तेज कार्रवाई,153 किलो गांजा बरामद, तस्करी गैंग की कमर टूटी

उड़ीसा,दिल्ली गैंग का बरेली में सफाया
HIGHLIGHTS:

➡️ स्थान: बरेली, रम्पुरा–विशारतगंज रोड
➡️ तस्कर: आलम उर्फ अकरम, इस्लाम खां
➡️ संदिग्ध रैकेट: उड़ीसा से दिल्ली तक
➡️ गांजा: 153.69 किलो, ट्रक और मोबाइल बरामद
➡️ अधिकारियों: एसपी अंशिका वर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, थानाध्यक्ष सनी चौधरी
➡️ परिणाम: गिरोह ध्वस्त, दो तस्कर गिरफ्तार
➡️ लक्ष्य: फरार सरगनाओं की तलाश, तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा

एसपी अंशिका वर्मा की तेज़ घेराबंदी से ट्रक भर गांजा जब्त

जन माध्यम 
बरेली।
नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में एसपी साउथ अंशिका वर्मा की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। उड़ीसा से दिल्ली भेजा जा रहा लगभग एक करोड़ रुपये का गांजा बरेली पहुंचते-पहुंचते ही दबोच लिया गया। कार्रवाई की धार ऐसी थी कि तस्कर भाग भी न सके भमोरा पुलिस ने मौके पर ही 153.69 किलो गांजा, ट्रक और मोबाइल जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
यह ऑपरेशन पूरी तरह एसएसपी  अनुराग आर्य की नीति का नतीजा है और एसपी साउथ अंशिका वर्मा की तेज़, सटीक और प्रेशर-बिल्डिंग रणनीति का नतीजा रहा। नशे के इतने बड़े जखीरे को पकड़ना दिखाता है कि एसपी साउथ की निगरानी में पुलिस की पकड़ शहर की सीमाओं पर लोहे की दीवार की तरह मजबूत हो चुकी है। रात में रम्पुरा–विशारतगंज रोड पर चेकिंग के दौरान जैसे ही ट्रक पुलिस की नजर में आया, ड्राइवर और हेल्पर के हाथ-पैर फूल गए। दोनों सड़क किनारे ट्रक रोक कर भागने लगे, लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें कुछ ही सेकंड में पकड़कर धराशायी कर दिया। गिरफ्तार तस्कर आलम उर्फ अकरम और इस्लाम खां रामपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों टूट गए और बताया कि मुख्य सरगना राकेश यादव और फरमान उड़ीसा से गांजा लोड करवाते थे और दिल्ली तक सप्लाई करवाते थे। 40 हजार रुपये के लालच में ये लोग इस खतरनाक दांव में उतर गए थे। हाईवे पर कड़ी निगरानी देख वे लोकल रोड से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एसपी अंशिका वर्मा का लगाया गया सख्त चेकिंग सर्कल उन्हीं पर भारी पड़ गया।
एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश और एसपी साउथ अंशिका वर्मा की कड़ी मॉनिटरिंग में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और उ0नि0 हीरेन्द्र सिंह की टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की। फिलहाल दोनों तस्कर जेल भेज दिए गए हैं, जबकि फरार सरगनाओं के खिलाफ घेराबंदी तेज कर दी गई है। यह कार्रवाई साफ करती है कि एसएसपी अनुराग आर्य की अगुवाई  में नशा तस्करों का खेल खत्म होने की कगार पर है। पुलिस की यह कार्यशैली तस्करी नेटवर्क के लिए खुली चेतावनी है अब बचना मुश्किल है!