रिठौरा में संघ स्वयंसेवकों ने किया गृह संपर्क अभियान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रिठौरा में गृह संपर्क अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने मां भारती के चित्र और पत्रक वितरित कर राष्ट्रभक्ति व सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।
➡️ रिठौरा नगर पंचायत में चला RSS का गृह संपर्क अभियान
➡️ शताब्दी वर्ष उत्सव पर मां भारती के चित्र व पत्रक वितरित
➡️ मोहल्ला साहूकार, भोजीपुरा रोड और इंद्रानगर में पहुंचा अभियान
➡️ राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश
➡️ संघ के सेवा कार्यों और विचारों की दी जानकारी
➡️ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी
➡️ नगरवासियों ने अभियान की सराहना की
हसीन दानिश/ जन माध्यम
रिठौरा (बरेली)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के अवसर पर नगर पंचायत रिठौरा में संघीय स्वयंसेवकों द्वारा गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के मोहल्ला साहूकार, भोजीपुरा रोड, इंद्रानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मां भारती के चित्र, संघ साहित्य और प्रेरक पत्रक नि:शुल्क वितरित किए गए।
अभियान का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संघ के विचारों का प्रचार-प्रसार करना रहा। स्वयंसेवकों ने नागरिकों से संवाद कर संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व और उसके सेवा कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वयंसेवक तरुण गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1925 में डॉ. केशवराव हेडगेवार की प्रेरणा से स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है और इस वर्ष अपना गौरवशाली शताब्दी समारोह मना रहा है।
वहीं भाजपा युवा नेता अनिल प्रजापति ने कहा कि संघ के प्रत्येक निर्णय में राष्ट्रहित निहित होता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
गृह संपर्क अभियान में अक्षय शुक्ला, अन्नू साहू, प्रशांत शुक्ला, अमित यादव, मनजीत प्रजापति, अभिषेक कश्यप, रजत जायसवाल, मनोज कश्यप, रवि यादव, शेखर गंगवार, हर्षित गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्वयंसेवकों के इस प्रयास की नगरवासियों ने सराहना की और शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ को शुभकामनाएं दीं।