लखनऊ में समाजवादी महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन: गांधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांधकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जताया विरोध

लखनऊ में समाजवादी महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन: गांधी प्रतिमा पर काली पट्टी बांधकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जताया विरोध
HIGHLIGHTS:

1. सीएम ने लोकतांत्रिक मूल्यों और महिला गरिमा का किया अपमान
2. भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हुआ: जूही सिंह

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर समाजवादी महिला सभा ने मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और रेखा गुप्ता से माफी मांगने की मांग की। महिलाओं ने काली पट्टियाँ बांधकर हाथों में तख्तियाँ लिए जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने “रेखा गुप्ता शर्म करो”, “रेखा गुप्ता माफी मांगो”, “रेखा गुप्ता इस्तीफा दो” के नारे लगाए।

सीएम ने लोकतांत्रिक मूल्यों और महिला गरिमा का किया अपमान

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के पद पर बैठी रेखा गुप्ता ने जिस तरह की मर्यादाहीन भाषा का प्रयोग किया। वह लोकतांत्रिक मूल्यों और महिला गरिमा दोनों का अपमान है।

भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हुआ: जूही सिंह

प्रदर्शन के दौरान श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि “भाजपा का दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और महिला विरोधी रवैया अब किसी से छिपा नहीं है। रेखा गुप्ता का बयान भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। अखिलेश यादव आज देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके प्रति ऐसी भाषा जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिलाओं की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक रवैया है। “हमारे लोकतंत्र में विरोध जताने का हक सभी को है। महिलाओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाती है।”

प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में कई महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नेहा यादव, किन्नर पायल सिंह, सुमैया राणा, काज़मीन जहाँ, जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, वंदना चतुर्वेदी, राजबाला रावत, रिंकी सिंह, उषा सेन, शर्मिला महाराज, सुभांगी द्विवेदी, फारूख जहाँ, महनाज ख़ान, वीणा रावत, ममता सिंह, निकहत सिद्दीकी, जाह्नवी सिंह यादव, पूजा यादव बुंदेलखंडी, रमा यादव, शीला यादव, ममता शर्मा, अर्चना रावत, कालिंदी भारद्वाज, मनीषा साहा, लता जैसवार, सलमा, मीना यादव, अफसर जहां, सब्बू, शीबा खान आदि।

पुरुष सहयोगियों ने भी दिया समर्थन

प्रदर्शन में महिला सभा के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कई पुरुष नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इसमें मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’, फकरुल हसन चांद, अमरजीत यादव, राहुल वीर सिंह, प्रांजल यादव, आमिर तस्लीम, विदुर श्रीवास्तव और हर्ष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। गांधी प्रतिमा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद थीं। हालांकि, महिलाएं शांतिपूर्वक रहीं, लेकिन उन्होंने प्रभावशाली तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद की। समाजवादी महिला सभा ने साफ किया कि जब तक रेखा गुप्ता माफी नहीं मांगतीं, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।