अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए राहुल गुप्ता

सेंथल से भोलेभक्त राहुल गुप्ता मोनू अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उनका भव्य स्वागत और विदाई की।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए राहुल गुप्ता
HIGHLIGHTS:

सेंथल से राहुल गुप्ता मोनू अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दी विदाई।

बरेली से रवाना होने वाले शिवभक्तों के जत्थे में होंगे शामिल।

जन माध्यम
सेंथल। 
नगर पंचायत सेंथल से शिवभक्त राहुल गुप्ता (मोनू) मंगलवार को बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन के लिए उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुए। यात्रा पर रवाना होने से पहले श्री राधाकृष्ण ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

पूजन के उपरांत शुभचिंतकों ने राहुल गुप्ता को माला पहनाकर सम्मानित किया और "हर-हर महादेव" तथा "बम-बम भोले" के जयघोष के बीच उन्हें अमरनाथ यात्रा के लिए विदा किया। वे बरेली से रवाना होने वाले शिवभक्तों के बड़े जत्थे के साथ यात्रा में शामिल होंगे।

अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हिमालय की पर्वतमाला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक आयोजित होने वाली प्रमुख हिंदू तीर्थयात्रा है। समुद्र तल से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 57 दिनों तक चलेगी।

इस अवसर पर राकेश चंद्र गुप्ता, पं. सुबोध शर्मा, पं. घनश्याम दास शर्मा, उमाकांत जोशी, राजीव गुप्ता, आयुष गुप्ता, मुकेश शर्मा, रामचंद्र जोशी, अली अशरफ सरकार, रिजवान अली, मूलचंद कश्यप, अनुराग शर्मा, समीक्षा गुप्ता, उत्कर्ष, आर्यन कंसल, लेखराज मौर्य, पुनीत सक्सेना, विकास कश्यप, लव-कुश, नरेश कश्यप, पवन पंडित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।