सेंथल में एसआईआर की बड़ी कार्रवाई

सेंथल में एसआईआर कार्रवाई के तहत मृतक, डबल और बाहर बस चुके 2887 नाम मतदाता सूची से हटे। नगर पंचायत की वोटर लिस्ट घटकर 9550 पर आ गई।

सेंथल में एसआईआर की बड़ी कार्रवाई
HIGHLIGHTS:

➡️ सेंथल में एसआईआर के तहत 2887 मतदाताओं के नाम हटे
➡️ मृतक, डबल एंट्री और बाहर बस चुके लोगों के नाम कटे
➡️ नगर पंचायत की वोटर लिस्ट घटकर 9550 पर पहुंची
➡️ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ संग बूथवार गहन जांच की
➡️ आंकड़ों ने स्थानीय राजनीतिक हलचल बढ़ाई

2887 मतदाता सूची से बाहर, आंकड़ों ने बढ़ाई हलचल

जन माध्यम 
सेंथल। उत्तर प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान का सीधा असर बरेली जिले की नवाबगंज तहसील के सेंथल नगर पंचायत में देखने को मिल रहा है। मृतक, डबल एंट्री, विवाह तथा अन्य स्थानों पर बस चुके लोगों के नाम हटाए जाने के बाद लगभग 2887 मतदाता सूची से बाहर हो रहे हैं। पूर्व में यहां 12,437 मतदाता थे, जो घटकर करीब 9550 रह जाएंगे। भाजपा नेता व बूथ अध्यक्ष जामिन अली नकवी के नेतृत्व में टीम ने बीएलओ के साथ मिलकर बूथवार गहन जांच की। बूथ 94 से 106 तक कुल हजारों नाम हटाए गए। नकवी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 177, 133, 232, 141, 190, 298, 187, 265, 243, 314, 240, 254 और 213 मतदाता विभिन्न कारणों से सूची से बाहर किए गए हैं। विधायक डॉ. एम.पी. आर्य और मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदत्त अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। अभियान में अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, अंकित गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशीष देवल, याकूब अली ज़ैदी, मुक्तजा ज़ैदी, उजेर ज़ैदी, राजेंद्र कश्यप सहित कई सहयोगियों का योगदान रहा।