हाईवे पर भीषण टक्कर,तीन घायल
मीरगंज-बरेली हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दंपति सहित तीन लोग घायल। एक का इलाज सीएचसी में जारी, दो को बरेली रेफ़र किया गया।
➡️ मीरगंज-बरेली हाईवे पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल।
➡️ गलत दिशा में जा रहे दंपति गंभीर हालत में बरेली रेफ़र।
➡️ तीसरा घायल आकाश शर्मा का इलाज सीएचसी मीरगंज में जारी।
➡️ हादसे में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए, हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
➡️ पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
गलत दिशा में जा रहा दंपति गंभीर रूप से ज़ख्मी, एक का इलाज सीएचसी में जारी
जन माध्यम
मीरगंज।बरेली।मीरगंज मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मीरगंज बरेली नेशनल हाईवे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब गुरु नानक ढाबा के पास नल नगरिया चौराहे के पश्चिम में दो बाइकों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में देवसास निवासी सत्यवीर पुत्र ताराचंद और उनकी पत्नी किरण गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जौहरपुर निवासी आकाश शर्मा पुत्र भूपराम को भी चोटें आईं, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में जारी है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपति को तुरंत एंबुलेंस की मदद से बरेली रेफ़र किया, जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी स्थिर है।
स्थानीय लोगों के अनुसार घायल दंपति परौरा मार्ग से होते हुए गलत दिशा में बरेली की ओर दवा लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।