शाही में किसान गोष्ठी आयोजित

शाही मंडल कार्यालय में सहकारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गई। बरेली के कृषि अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती, भूमि प्रबंधन और कृषि तकनीक पर अहम जानकारी दी।

शाही में किसान गोष्ठी आयोजित
शाही में किसान गोष्ठी आयोजित
HIGHLIGHTS:

➡️ सहकारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी
➡️ भूमि प्रबंधन और जैविक खेती पर दी जानकारी
➡️ विजेताओं को जैविक खाद और कृषि उपकरण वितरित

जन माध्यम

शाही (बरेली)। शाही मंडल कार्यालय पर सहकारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बरेली जिले के सहकारिता अधिकारियों ने किसानों को कृषि से जुड़ी अहम जानकारियां और उपयोगी टिप्स साझा किए। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी मीरगंज, ने किसानों को भूमि प्रबंधन, जैविक खाद के उपयोग और अन्य कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। ज्ञानेन्द्र भास्कर, सहायक विकास अधिकारी, ने किसानों से कृषि संबंधी प्रश्न पूछे, जिनके सही उत्तर देने वाले किसानों को जैविक खाद की बोतल उपहार स्वरूप दी गई। विजेता किसानों में ओमकार राजपूत, रूपचंद बर्मा और श्यामलाल बर्मा सहित दर्जनों किसानों ने इन पुरस्कारों को प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसानों को कृषि अधिकारियों और टीसीडीएफ निदेशक अजय राजपूत द्वारा धान और गेहूं काटने की दराती तथा कंबल उपहार स्वरूप वितरित किए गए। कार्यक्रम डीसीडीएफ निदेशक अजय राजपूत की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शाही मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, सत्यपाल यदुवंशी, मुकेश रस्तोगी, देश दीपक वर्मा, ठाकूर अमित सिंह, सुशील शर्मा, दीप सिंह, रोहित शर्मा, मंडल मंत्री मंगलसेन गंगवार, पोशाकी लाल राजपूत, दीनानाथ कश्यप सहित सहकारिता के अधिकारी और भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।