एसआईआर अभियान: मतदाता सूची को दुरुस्त करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर, सपा नेता ज़ैनब फ़ातिमा ने की अपील
भारत निर्वाचन आयोग के SIR अभियान में नाम जोड़ने-सुधारने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर, सपा नेता ज़ैनब फातिमा ने बरेली में फॉर्म भरवाकर अपील की।
➡️ डीएम ने सदर तहसील-कैंट में SIR का भौतिक सत्यापन
➡️ दो शिफ्ट में काम कराने के सख्त निर्देश
➡️ शिकायतों का तुरंत निस्तारण अनिवार्य
➡️ बीएलओ और अधिकारी मौके पर एक्टिव
➡️ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर
➡️ मतदाता सूची में सुधार और जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य
हसीन दानिश/ जन माध्यम
बरेली | भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, सुधार करने और हटाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान 4 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय सचिव सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा ने बरेली में सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक करते हुए कहा, चल रहा SIR का दौर है, छूटे न वोटर कोई, करना यह गौर है। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का अहम चरण है। हर नागरिक का वोट सुरक्षित होना चाहिए और उसे मताधिकार का पूरा मौका मिलना चाहिए।
ज़ैनब फ़ातिमा ने बीएलओ और अभियान में लगे कर्मचारियों की मेहनत की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी दिन-रात एक करके हजारों लोगों का मताधिकार सुरक्षित कर रहे हैं, उनका योगदान सराहनीय है।
खुद मैदान में उतरकर सुश्री ज़ैनब ने दर्जनों लोगों के फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरवाए और क्षेत्रवासियों से अपील की कि 11 दिसंबर से पहले अपना-अपना फॉर्म जरूर भरकर निकटतम बीएलओ को जमा कर दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।
उन्होंने कहा, आपका एक वोट देश की दिशा और दशा तय करता है। इसे खोने न दें।