हजरत शेख हिसामुद्धीन की दरगाह पर छह दिवसीय उर्स-मेला शुरू
1. दरगाह पर जुटी अकीदतमंदों की भीड
2. कव्वाली मुकाबले भी शुरू
देवरनियां, बरेली। सेख. हजरत हिसामुद्धीन उर्फ थाने वाले मियां की दरगाह पर छह रोजा उर्स-मेला शुरू हो गया है। दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंदों का जुटना भी शुरू हो गया है। कस्बा देवरनियां में बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे कोतवाली के बराबर में स्थित शेख हज़रत हिसामुद्धीन उर्फ थाने वाले मियां की दरगाह पर सलाना उर्स-मेला 18 मई से उर्स कमेटी अध्यक्ष रईस मियां की सरपरस्ती में शुरू हो गया है। पहले दिन जलसा का आयोजन हुआ, सोमवार की रात से कव्वाली मुकाबले शुरू हो गए। उर्स कमेटी अध्यक्ष राईस मियां ने बताया कि सोमवार की रात कव्वाल चांद अमवर और महिला कब्वाल सोनम वारसी के बीच मुकाबला हुए। इसके अलावा मंगलवार को कब्वाल इल्यास मस्ताना और महिला कब्वाल शबनम वारसी, बुधवार को कब्वाल गुलाम हबीब पेन्टर और महिला कब्वाल मुसकान डिस्को, वूहस्पतिवार (जुमेरात) को कब्वाल फैजान अजमेरी और सुफिया चिशती के बीच कव्वाली मुकाबले होगें।
23 मई शुक्रवार को बाद नमाजे जुमा कुलशरीफ की रस्म अदा होने के बाद उर्स-मेले का समापन हो जाएगा। सोमवार को दरगाह पर कस्बे के अलावा दूर-दराज गांवों से आए अकीदतमंदो ने दरगाह पर हाजरी दी। उर्स कमेटी के लोग व्यवस्था सम्भालने में लगे रहे। मेले में भी भीड़ दिखी।