एसपी उत्तरी ने किया देवरनियां कोतवाली का निरीक्षण, अभिलेखों मिली कमियां, सुघार को दिया समय, जनता से संवाद कर जाना क्षेत्र का हाल

एसपी उत्तरी ने किया देवरनियां कोतवाली का निरीक्षण, अभिलेखों मिली कमियां, सुघार को दिया समय, जनता से संवाद कर जाना क्षेत्र का हाल
ग्राम चौकीदारों से वार्ता करते हुए व जनता से संवाद करते हुए

देवरनियां, बरेली। बीती आठ जनवरी को जिले की पुलिस महकमे के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा किए गाए मुआयने के दो सप्ताह बाद एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने सोमवार देरशाम को देवरनियां कोतवाली का वार्षिक मुआयना निरीक्षण कर हाल जाना। इस दौरान साफ-सफाई जहां बेहतर पाई गई, वहीं अभिलेखों में‌ कुछ कमियां मिली।‌ जि‌नके सुधार को समय दिया गया है।

एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा को‌ सोमवार दोपहर दो बजे देवरनियां कोतवाली का वार्षिक मुआयना करना था। मगर वह एक महत्वपूर्ण काम की वजह देरशाम पहुंचे। सलामी लेने के बाद उन्होंने  उपस्थित जनता से संवाद कर हाल जाना। इस दौरान थाना क्षेत्र में हल्का तीन के भोपतपुर अड्डा पर चार साल पहले अस्थाई तौर शुरू हूई पुलिस चौकी को पुनः स्थाई रुप से खोलने की जरुरत बताई गई। पत्रकार नरेश मिश्रा ने एसपी उत्तरी को इस जरुरत से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना,मेस कम्प्यूटर कक्ष, नवीन कार्य का  समेत थाना परिसर का मुआयना किया।

मुआयने के बाद मीडिया से वार्ता में एसपी उत्तरी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि साफ-सफाई बेहतर पई गई,‌ इसके लिए कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर‌ सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि अभिलेखों में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिनके सुधार को समय दिया गया है। इसके अलावा जनता द्वारा जो बताया गया है,उसपर भी काम किया जाएगा। नवीन कार्य भी हुए हैं।

इस दौरान कोतवाल दिन कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह, एसएसआई नवदीप सिंह, रिछा पुलिस चौकी इं कुशल पाल सिंह, देवरनियां नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी, चेयरमैन पुत्र व प्रतिनिधि मोहम्मद अजीम उर्फ टीटू, रिछा नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र व चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद सैफ तनवीर, आला हजरत डिग्री कालेज देवरनियां के संस्थापक हाफिज इकराम रजा खां, रिजवान रजवी आदि मौजूद रहे।