रामलीला स्थल में बिना परमिशन लग रही नुमाइश, हिंदू पक्ष के लोगों में आक्रोश
1. जिलाधिकारी को भेजा शिकायती पत्र
शीशगढ़, बरेली। कस्बे के रामलीला मैदान में कुछ लोग बिना परमिशन के ही नुमाइश लगा रहे है। एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने परमिशन होने से इनकार किया है। वही हिंदुओं के धार्मिक स्थल की जगह में नुमाइश का आयोजन होने से हिंदू पक्ष के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जिला अधिकारी ब स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर हटाने की मांग की।
हिंदू पक्ष के अनुसार विगत वर्षों से रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल बालाजी दरबार का आयोजन परंपरागत रूप से लगता चला आ रहा है।जिसमें क्षेत्र व दूर दराज के भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस वर्ष 15 अप्रैल को दरबार लगना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी तैयारियां एक माह पहले से होने लगती है। जिससे रामलीला मैदान की साफ सफाई और गड्ढे भरना एवं अन्य कार्य किये जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ लोग रामलीला मैदान में नई परंपरा डालते हुए नुमाइश लगवाने की तैयारी कर रहे हैं।
वहीं इन्हीं लोगों के द्वारा पूर्व में दो-तीन बार भी नुमाइश लगवाने की कोशिश की गई,लेकिन हर बार हिंदू समाज के विरोध पर,अधिकारियों ने हटवा दी। हिंदू समाज के लोगों ने शीशगढ़ थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में दिनेश देवल, केपी शर्मा, हरिओम राजीव सिंह, लक्ष्मी देवल, गौरव सिंह, संजीव रस्तोगी, अंन्टू रस्तोगी, राकेश कुमार मौजूद रहे।
एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में लग रहे हैं मेले की परमिशन अभी नहीं दी गई है जांच कराई जा रही है। अभी कोई लिखित शिकायत भी उनके पास आई है। अगर किसी को विरोध है तो उनसे लिखित शिकायत करें।