अपूर्व संजना के विवाह में जनसैलाब
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं की भव्य उपस्थिति रही।
➡️ अपूर्व–संजना के विवाह में उमड़ा विशाल जनसैलाब
➡️ सीएम योगी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद
➡️ संतोष गंगवार ने मंडल से बूथ तक सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया
➡️ आयोजन में भव्यता और सादगी का सुंदर मिश्रण
➡️ जिले के अनेक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
संतोष गंगवार के निमंत्रण पर मंडल से बूथ तक उमड़े कार्यकर्ता, दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद
जन माध्यम
सैंथल।बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महामहिम झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र अपूर्व गंगवार तथा संजना के विवाह समारोह में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन की भव्यता और सादगी का मिश्रण ऐसा था कि पूरा परिसर मानो उत्सव में सराबोर हो गया। भाजपा संगठन से लेकर सरकार के तमाम दिग्गज चेहरे समारोह में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,अनेक मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में हर क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखी, जिसने यह साबित कर दिया कि संतोष गंगवार अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव रखते हैं। विशेष रूप से, संतोष गंगवार ने मंडल अध्यक्षों से लेकर बूथ स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत निमंत्रण भेजा था। समारोह में पहुंचे प्रत्येक अतिथि का स्वागत स्वयं गंगवार परिवार ने किया। संतोष गंगवार और उनकी सुपुत्री श्रुति गंगवार ने अतिथियों का मुस्कुराकर अभिनंदन किया, जिससे पूरे आयोजन में आत्मीयता का भाव दिखा। समारोह में नबाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष मीनाक्षी गंगवार, जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नगर और जिला स्तर के भाजपा, विहिप तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जैसे कम्बर एजाज शानू, श्याम स्वरूप गुप्ता, अजमल ज़ैदी, अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, सेठ सुबोध गुप्ता, सुशील गुप्ता, डॉ. लेखराज मौर्य, नेमचंद मौर्य आदि ने भी नवयुगल को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।