आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका, युवा मोर्चा नेता के घर बदमाशों की फायरिंग 

बरेली के बहेड़ी में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री के घर आधी रात बदमाशों ने फायरिंग की। कार और गेट पर गोली लगी, मां बाल-बाल बचीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका, युवा मोर्चा नेता के घर बदमाशों की फायरिंग 
आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका, युवा मोर्चा नेता के घर बदमाशों की फायरिंग 
आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका, युवा मोर्चा नेता के घर बदमाशों की फायरिंग 
HIGHLIGHTS:

➡️ आधी रात युवा मोर्चा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
➡️ कार और मुख्य गेट पर लगी गोली
➡️ मां बाल-बाल बचीं, मोहल्ले में दहशत
➡️ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

मुम्ताज अली । जन माध्यम

बहेड़ी, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के घर आधी रात को कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो फायर किए, जिनमें एक गोली उनकी कार में और दूसरी घर के मुख्य गेट पर जा लगी। घटना के वक्त घर में मौजूद उनकी मां बाल-बाल बच गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जाजूनागर निवासी अक्षय मंगलम, जो भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में जिला महामंत्री हैं, देर रात जरूरी काम से लौटकर अपने घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की और जैसे ही अंदर गए, तभी अचानक बाहर से पिस्टल से फायर कर दिया गया। पहली गोली उनकी कार में लगी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने दूसरा फायर कर दिया, जो सीधे उनके घर के गेट पर जा लगा।
फायरिंग की आवाज से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग दहशत में आ गए। अक्षय मंगलम ने बताया कि बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार थे और उन्हें रास्ते से ही पीछा करते हुए आए थे। जैसे ही वह घर के अंदर गए, बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित नेता ने मोहल्ले के ही एक युवक पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी तीन बार उन्हें घेर चुका है और जान से मारने की धमकी दे चुका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।