ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने सेंथल के नीट सफल छात्रों का किया सम्मान
सेंथल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माता-पिता की भूमिका की भी सराहना की गई।
नीट 2026 में सफल तीन छात्रों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया गया।
डॉ. आशुतोष गंगवार ने छात्रों की सफलता का श्रेय अभिभावकों के सहयोग को भी दिया।
डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने बेटियों की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
जन माध्यम
सेंथल/बरेली। नीट परीक्षा 2026 में सफलता हासिल करने वाले सेंथल के मेधावी छात्रों को रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मिष्ठान खिलाया, उपहार भेंट किए और पटका पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सम्मानित होने वाले छात्रों में विकास भास्कर पुत्र डॉ. कृष्णपाल भास्कर, तस्कीर फातिमा पुत्री अफसर अली और मोहम्मद सैफ अंसारी पुत्र इसरार अहमद अंसारी शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष गंगवार ने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने कहा कि बेटियों का शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के बाद डॉ. आशुतोष गंगवार और डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने समर्थकों के साथ सेंथल नगर का भ्रमण किया तथा स्थानीय लोगों से विभिन्न जनसरोकार के मुद्दों पर बातचीत की।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमाकांत जोशी, सेक्टर संयोजक आशीष देवल, सेवाराम मौर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकपूर, सौरभ कटियार, महेन्द्र गंगवार, देवेश देवल, मुनीश मौर्य, विनय चौधरी, हसन मियां, नीतीश उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।