बहेड़ी बाईपास पर नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण
बहेड़ी बाईपास पर नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, बॉबी जायसवाल और श्रुति गंगवार ने किया। स्थानीय लोगों ने बेहतर रोशनी व्यवस्था का स्वागत किया।
• बहेड़ी बाईपास पर नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया।
• नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, बॉबी जायसवाल और श्रुति गंगवार ने उद्घाटन किया।
• स्थानीय लोगों ने बेहतर रोशनी से सुरक्षा और आवागमन में सुधार की उम्मीद जताई।
जन माध्यम
बहेड़/बरेली। नगर पालिका परिषद बहेड़ी क्षेत्र के बहेड़ी बाईपास पर नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल, बॉबी जायसवाल तथा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री श्रुति गंगवार ने संयुक्त रूप से स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या-08 के सभासद पति रिजवान अहमद की पहल और सक्रिय भूमिका की भी चर्चा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास पर लंबे समय से बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
नई स्ट्रीट लाइटों के शुरू होने से रात के समय राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों ने उम्मीद जताई कि इससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और आवागमन भी अधिक सुगम बनेगा।
रिजवान अहमद ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और रात्रि के समय होने वाली परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।
उन्होंने इस कार्य के लिए नगर पालिका प्रशासन और सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे भी गति देने का संकल्प दोहराया।