कोच साहिबे आलम की मेहनत रंग लाई

बरेली की आलम आर्मी स्पोर्ट्स अकैडमी के दो एथलीट काजल चक्रवर्ती और मोहम्मद अलीम 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। कोच साहिबे आलम ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।

कोच साहिबे आलम की मेहनत रंग लाई
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली के दो होनहार एथलीट राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में लेंगे भाग
➡️ प्रतियोगिता के लिए काजल चक्रवर्ती और मोहम्मद अलीम का चयन
➡️ कोच साहिबे आलम का मार्गदर्शन और मेहनत रंग लाई
➡️ एथलीट अब उत्तर प्रदेश पुलिस (खेल कोटा) का प्रतिनिधित्व करेंगे

हसीन दानिश/जनमाध्यम 
रिठौरा (बरेली)।
आलम आर्मी स्पोर्ट्स अकैडमी, रिठौरा (बरेली) के दो होनहार एथलीटों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। अकादमी की छात्रा काजल चक्रवर्ती और छात्र मोहम्मद अलीम*का चयन 60वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए हो गया है।

यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में 24 जनवरी 2026 को रांची (झारखंड) के प्रभात तारा मैदान में आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

काजल चक्रवर्ती और मोहम्मद अलीम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच साहिबे आलम को दिया है, जो अंतरराष्ट्रीय एथलीट और अनुभवी एथलेटिक्स कोच हैं। उनके मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के कारण दोनों एथलीटों का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग(खेल कोटा) में हो चुका है। अब वे उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ की टीम की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

उनके चयन पर बधाई देने वालों में नवाब मुजाहिद हसन खान, हरीश अरोड़ा, नंदराम प्रजापति, मोहम्मद इरशाद खान, नंदकिशोर एडवोकेट (हाई कोर्ट), मोइनुद्दीन, मोहम्मद फुरकान, प्रियांशी वर्मा,मोहम्मद जीशान, नितिन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं।

यह उपलब्धि न केवल अकादमी और बरेली जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगी।