कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, फलाहारी भोज में उमड़े शिवभक्त
बरेली में श्री नाथ नगरी सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा और विशाल फलाहारी भोज का आयोजन किया गया। हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री नाथ नगरी सेवा समिति ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
तृतीय सोमवार पर आयोजित फलाहारी भोज में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रामगंगा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
जन माध्यम
बरेली। सावन के अवसर पर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्री नाथ नगरी सेवा समिति, रामगंगा-बरेली की ओर से पूरे श्रावण मास के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। इसी क्रम में तृतीय सोमवार के अवसर पर समिति की ओर से विशाल फलाहारी भोज का आयोजन किया गया।
फलाहारी भोज में हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा रामगंगा क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
समिति के सदस्यों ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा और लोगों के सहयोग से कांवड़ सेवा का यह कार्य निरंतर जारी है। समिति का उद्देश्य कांवड़ियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के साथ उनके लिए सेवा और भोजन की व्यवस्था करना है।
आयोजन में सोनू भैया, श्रवण गुप्ता, शोभित अग्रवाल, बंटी ठाकुर, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर श्रोत्रिय, करुण सारस्वत, पीयूष अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, अमर यादव, अशोक देवल, निहाल किशोर, नवीन जी, नवीन कौशल, नवीन रस्तोगी, विशाल चंद्र, मुदित गोयल और विशाल चौहान समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों की सेवा का यह क्रम जारी रहेगा।