सोलर मिशन को रफ्तार

बरेली विकास भवन में सीडीओ देवयानी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की। जिले में 1 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 13 हजार घरों में स्थापना पूरी हो चुकी है।

सोलर मिशन को रफ्तार
HIGHLIGHTS:

➡️ बरेली में 1 लाख घरों पर सोलर प्लांट का लक्ष्य।
➡️ अब तक 13,000 घरों में सोलर रूफटॉप लगा।
➡️ 11,000 लाभार्थियों को मिल चुकी है सब्सिडी।
➡️ बिजली बिल में 70 से 80% तक की होगी बचत।
➡️ सरकारी कर्मचारियों को सोलर प्लांट लगाने के निर्देश।
➡️ सीडीओ ने 2 दिन में मांगी कर्मचारियों की सूची।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, एक लाख घरों पर सोलर लगाने का लक्ष्य

डेस्क/ जन माध्यम 
बरेली। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बुधवार  को विकास भवन सभागार में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने की। इस दौरान योजना की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद  में इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक लाख निजी आवासों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 13 हजार से अधिक घरों पर सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। साथ ही 11 हजार से अधिक लाभार्थियों के खातों में अनुदान की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है, जो योजना की सफलता की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है। बैठक में यह भी बताया गया कि सोलर रूफटॉप संयंत्र लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 70 से 80 प्रतिशत तक की कमी आये रही है। इसके साथ ही यह योजना न केवल आम लोगों को आर्थिक राहत दे रही है, बल्कि ग्रीन एनर्जी के उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है।ये
मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि जो सरकारी कर्मचारी जनपद के मूल निवासी हैं, उनकी सूची दो दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही ऐसे कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उनके आवासों पर अविलंब सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित कराए जाएं, ताकि वे स्वयं उदाहरण बन सकें। बैठक के दौरान सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना की पूरी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और बैंक लोन की उपलब्धता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आमजन को योजना से जुड़ने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इस समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, सभी उप जिलाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, नगरपालिकाओं व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य साफ था स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाना।