बरेली पुलिस का हाई-टेक अवतार, अब जनसुनवाई होगी सुपरफास्ट
बरेली। पुलिस का नाम सुनते ही आपको लंबी लाइनें, फाइलों के ढेर और भागदौड़ का ख्याल आता है। तो अब इस धारणा को बदलने का वक्त आ गया है। बरेली पुलिस प्रशासन अब 21वीं सदी में हाई-टेक अंदाज में कदम रख चुका है। एसएसपी अनुराग आर्य ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए पुलिस कार्यालय को स्मार्ट, सुविधाजनक और सुपरफास्ट बना दिया है। सोमवार को हुए इस ऐतिहासिक बदलाव के तहत जनसुनवाई कार्यालय और वाचक कार्यालय का जीर्णोद्धार किया गया। हवन-पूजन के साथ फीता काटते ही इन दोनों कार्यालयों का नया, चमचमाता और अत्याधुनिक रूप सामने आ गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने ये भी साफ कर दिया कि यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में पुलिस कार्यालय के अन्य कक्षों का भी कायाकल्प होगा। इससे पुलिस प्रशासन और ज्यादा प्रभावी, पारदर्शी और जनता के अनुकूल बनेगा।

जनसुनवाई होगी हाई-स्पीड, न होगी फाइलों की धक्का-मुक्की
पुलिस कार्यालय के बाहर अब शिकायतकर्ताओं की लंबी कतारें नहीं दिखेंगी, क्योंकि अब सिस्टम स्मार्ट हो गया है। पहले भीड़ में धक्के खाने की जरूरत नहीं, अब आरामदायक सीटों पर बैठें और अपनी बारी का इंतजार करें इसके लिए आरामदायक इंतजार कक्ष बनाया है। इसके साथ अब आपकी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज होंगी और जल्द ही समाधान भी मिलेगा इसके डिजिटल शिकायत प्रणाली सिस्टम लांच किया है। हर केस को ट्रैक करने के लिए हाई-टेक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया गया है। जिससे किसी भी फाइल को गायब होने का कोई चांस नहीं।

अगर आपको लगता है कि पुलिस ऑफिस का मतलब पुराने धूल भरे रिकॉर्ड और कागजों के ढेर होते हैं तो बरेली पुलिस ने इस सोच को भी पूरी तरह बदल दिया है।जिसमें सुपर-फास्ट वर्क डेस्क से अब पुलिसकर्मियों के लिए हाई-टेक वर्क स्टेशन, जिससे उनका काम आसान और तेज होगा। डिजिटल आर्काइव से फाइलों की ढेर से निजात और दस्तावेज को डिजिटल रूप में स्टोर किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधा केंद्र से कर्मचारियों को अब पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी उत्पादकता भी बढ़ेगी।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए भी है। हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को तेजी से न्याय मिले और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हो।