बरेली रेंज ने 5 माह से लगातार आईजीआरएस में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

बरेली रेंज ने जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस ) के तहत जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शानदार प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2024 में बरेली परिक्षेत्र ने एक बार फिर प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बरेली रेंज ने 5 माह से लगातार आईजीआरएस में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
डॉ. राकेश सिंह, आईजी बरेली रेंज

बरेली। बरेली रेंज ने जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस ) के तहत जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शानदार प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2024 में बरेली परिक्षेत्र ने एक बार फिर प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि आईजी डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में बरेली रेंज की टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और सुनियोजित कार्यशैली का परिणाम है।

पिछले पांच माह से लगातार अव्वल

बरेली रेंज ने अगस्त से दिसंबर 2024 से आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार प्रथम स्थान बनाए रखा है। इस दौरान रेंज के चार जिलों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहाँपुर ने मिलकर इस सफलता को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। दिसंबर 2024 में बदायूँ जनपद ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बरेली रेंज के कुल 49 थानों ने मासिक रैंकिंग में पहले स्थान पर जगह बनाई है।

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थाने

2024 की शुरुआत से अब तक 22 थानों ने लगातार प्रदेश स्तर पर पहले स्थान पर रहते हुए रेंज का नाम रोशन किया है। इनमें बरेली के (8), बदायूँ का (1), शाहजहांपुर के (10) और पीलीभीत के (3) थाने शामिल हैं। 

इनको किया जाएगा सम्मानित

पाँच माह से लगातार प्रथम स्थान बनाए रखने के उपलक्ष्य में बरेली रेंज के कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमे उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक जिले और थानों में आईजीआरएस प्रणाली पर कार्यरत सभी कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।