फौजी ने बहु पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली में रिटायर्ड फौजी ने बहू व ससुरालियों पर अवैध संबंध, जेवर चोरी, मारपीट व जानलेवा धमकी का आरोप लगाया, CCTV फुटेज मौजूद, पुलिस ने केस दर्ज किया।

फौजी ने बहु पर लगाए गंभीर आरोप
HIGHLIGHTS:

➡️ रिटायर्ड फौजी ने बहू पर लगाए संगीन आरोप
➡️ अवैध संबंध का खुलासा, जेवर लेकर फरार
➡️ झूठे दहेज-छेड़छाड़ केस कराई जेल की धमकी
➡️ 27 अप्रैल की मारपीट सीसीटीवी में कैद
➡️ फोन पर पूरे परिवार को गोलियों से भूनने की धमकी
➡️ बारादरी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जानलेवा धमकियां, झूठे दहेज मुकदमे और सीसीटीवी में कैद वारदात

जन माध्यम
बरेली।
बारादरी क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी बादशाह ने अपनी बहू स्वाति गंगवार और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बादशाह ने बताया कि शादी के कुछ ही समय बाद उन्हें पता चला कि उनकी बहू का बीसलपुर निवासी लेखपाल के साथ अवैध संबंध हैं। यह बात लेखपाल की पत्नी, जो इंजीनियर हैं, द्वारा चैटिंग के माध्यम से उजागर की गई। मामला सामने आते ही स्वाति ने ससुराल में तनाव और प्रताड़ना बढ़ा दी। पीड़ित का आरोप है कि बहू ने मौका पाकर घर के सभी जेवर लेकर मायके चली गई और बिलसंडा थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके साथ ही उसने घरेलू हिंसा और हर्जाने के झूठे केस भी दायर किए। बादशाह ने बताया कि उनके बेटे मोहित ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन स्वाति ने मकान, जमीन और परिवार के लाइसेंस अपने नाम करने की शर्त रख दी। इनकार करने पर बहू ने ससुर और ननद पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।पीड़ित ने बताया कि 27 अप्रैल  को स्वाति के पिता वीरेन्द्र, भाई शिवम और नवनीत उनके घर में घुस आए और लाठी डंडों से हमला किया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद है। 10 नवंबर को स्वाति फिर उनके घर आई, गाली गलौज की और पुलिस बुलाने के बाद सामान लेकर चली गई। बादशाह ने बताया कि आरोपियों ने बाद में फोन पर पूरे परिवार को गोलियों से भून देने की जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।